हर घर में आसानी से मिल जाता है ये पत्ता, शुगर कंट्रोल के साथ आंखों के लिए भी है फायदेमंद

हर घर में आसानी से मिल जाता है ये पत्ता,  शुगर कंट्रोल के साथ आंखों के लिए भी है फायदेमंद

सेहतराग टीम

आज की लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते पेट की समस्या होना तो आम बात है। अकसर खाने के बाद कब्ज की समस्या हो जाती है। वहीं अगर शुगर की बात करें तो हर दूसरे घर में शुगर के मरीज मिल जाते हैं। ये ऐसी समस्याएं हैं जो अक्सर बनी ही रहती हैं। हम आज आपको बता रहे हैं ऐसे पत्ते के बारे में, जो आपकी कई बीमारियां दूर करेगा।

दरअसल हम बात कर रहें कढ़ी पत्ता के बारे में, जिसे हम मीठी नीम कहते हैं। जो बाजार में आसानी से मिल जाता है और लोग घर में भी इसका पौधा लगा लेते हैं। अक्सर इसे लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह एक ओर खाने का स्वाद बढ़ाता है, तो वहीं हमारी सेहत के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है। पौष्टिक मूल्यों से भरपूर कढ़ी पत्तों में औषधीय, निरोधक और सौंदर्य गुण भी हैं। यह रोगाणु को नष्ट करता है, बुखार और गर्मी से राहत प्रदान करता है, भूख बढ़ाता है  और पेट फूलने से राहत देता है। इसके जड़ और तना का भी आयुर्वेदिक प्रयोग और उपचार में विशेष महत्व है।

कड़ी पत्ता के गुण-

शुगर के मरीजों के लिए लाभकारी-

चीनी(रक्त शर्करा यानी कि ब्लड शुगर) के मरीजों के लिए इसका सेवन करना लाभकारी होता है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है, इसलिए डॉक्टर भी शुगर के मरीजों को कढ़ी पत्ता खाने की सलाह देते हैं।

कब्ज की समस्या दूर करे-

कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए यह रामबाण उपाय है। कढ़ी पत्ता कब्ज की इस समस्या दूर कर सकता है। नियमित रूप से सेवन करने से यह पेट में बन रहे मल को हल्का और नरम बनाता है और शौच संबंधी परेशानी दूर होती है।

बालों को बनाए सुंदर-

कढ़ी पत्ता के सेवन से बालों की खूबसूरती बढ़ जाती है। ये पत्ते बालों को खूबसूरत बनाने में काफी मददगार होता है, इसलिए इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

आंखों को भी फायदा-

कढ़ी पत्ता हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इस पत्ते में पर्याप्त मात्रा में विटामिन A पाया जाता है जिसकी वजह से यह आपकी आंखों की देखभाल के लिए उपयोगी है।

कढ़ी पत्ता के फायदे के बारे में जो लोग नहीं जानते हैं, वह खाते समय इन्हें निकाल फेंकते हैं। यदि आप भी ऐसी गलती कर रहे हैं, तो एक बार इनके फायदों को ठीक से जान लीजिए और सेहत के लिए इस जरूरी पत्ते को अपने खानपान में शामिल करें। कढ़ी पत्ते का उपयोग खाने में छोंक के रूप में करें।

 

इसे भी पढ़ें-

जाने, किन तीन दोषों पर निर्भर है हमारा शरीर

जानें, आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए

बिना दवा के भी आएगी गहरी नींद, अपनाएं ये तरीके

ऐसे बनाएं जामुन का चूर्ण, डायइबिटीज में है फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण नियम

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।